दुर्गा पूजा को लेकर गढ़ी थाना पुलिस अलर्ट, कई इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च
गढ़ी (जमुई): आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गढ़ी थाना पुलिस ने गढ़ी बाजार, रोपाबेल, बोझायत, कुंडवताड़ बाजार समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, बिना सत्यापन के भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
गढ़ी थाना पुलिस का संदेश— दुर्गा पूजा शांति, सुरक्षा और सद्भाव के साथ मनाएं। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और पर्व को खुशहाल बनाएं।
🙏 शांति • सुरक्षा • सद्भावना
#GarhiPolice #JamuiPolice #DurgaPuja2026 #जमुई #गढ़ीथाना #फ्लैगमार्च #दुर्गापूजा #शांति_और_सद्भाव #BiharPolice
Sono, Jamui | Oct 16, 2026