कटकमसांडी: झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल पर सियासत तेज, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए सवाल
झारखंड में हुए प्रशासनिक फेरबदल पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का बार-बार तबादला होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। विधायक के अनुसार, कम समय में ट्रांसफर से योजनाएं अधूरी रह जाती हैं, इसलिए अधिकारियों को एक जगह पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।