स्याना: ग्राम लाड़पुर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़, प्रभारी मंत्री ने किया संबोधित
Siyana, Bulandshahr | Apr 29, 2026
तहसील क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भाजपा के बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। बुधवार को ग्राम लाड़पुर में प्रशासन द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम का भारी भरकम इंतजाम किया गया।