गौरिहार: रिश्वत न देने पर पुलिस का कहर: युवक की पिटाई से मौत, गौरिहार के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
गौरिहार थाना क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों ने शनिवार की शाम 4 बजे कहा है कि युवक अर्जुन से हजारों की रिश्वत मांगी गई, और रकम न देने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि घायल अवस्था में उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया। बाद में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना को मौत की वजह बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।