उरई: उरई में बीएसपी पार्टी में गुटबाजी का मामला, कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड प्रभारी के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
Orai, Jalaun | Dec 24, 2024 मंगलवार की शाम 4:00 बजे उरई के जेल रोड पर बीएसपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार प्रदर्शन में देरी से पहुंचे उसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए और गुटबाजी सामने आई वही कार्यकर्ताओं ने लालाराम अहिरवार मुर्दाबाद के नारे लगाए, वहीं मीडिया के सवाल पूछने पर बुंदेलखंड प्रभारी के कर्मियों ने मीडिया से अभद्रता की जिसका वीडियो सामने आया है