सांगानेर: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत, बस में सवार 5 सवारियां गंभीर घायल, हाईवे पर लगा जाम
जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर एक स्लीपर बस और मिनी ट्रक की भिड़ंत का मामला सामने आया है। हालांकि घटना देर रात की बताई जा रही है। एक्सीडेंट की सूचना के बाद दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को दूदू के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर सभी का उपचार जारी है।