कवर्धा: कबीरधाम पुलिस ने सट्टा कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई में 4 आरोपियों को दबोचा, नगदी व सट्टा सामग्री की गई जब्त
कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध सट्टा एवं जुआ कारोबार के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की टीम द्वारा सुनियोजित ढंग से ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।