सागर नगर: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शीतल हथकरघा केंद्र में बुनकर सम्मान समारोह आयोजित
भाजपा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार दोपहर 1:00 से शीतल हथकरघा केंद्र में बुनकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े,सागर विधायक शैलेंद्र जैन भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी शामिल हुए।