नरवल: नरवल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
नरवल कस्बे में रानी देवी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है,इसलिए फॉरेंसिक टीम से घटना की जांच कराई गई है।जिस कमरे में महिला का शव लटक रहा था,उस कमरे में बिस्तर पर खून के धब्बे भी मिले हैं।महिला के पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।