नरवल: महाराजपुर में अग्नि पीड़ितों से उपजिलाधिकारी ने की मुलाकात, ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोमनपुर का मजरा बहादुर खेड़ा में आग में सब कुछ गवां चुके आठ पीड़ित परिवारों से उपजिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा ने मुलाकात की।उन्हें ढांढस बंधाया और जीवनोपयोगी सामान उपलब्ध कराया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।