जहानाबाद: पुलिस वाहन से 5 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में SDPO मनीष चंद्र चौधरी का आया बयान
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के पहाड़ी बीघा गांव में पुलिस वाहन से दबकर एक मासूम की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों काफी आक्रोशित नजर आए और गांव से गुजरने वाली सड़क को जाम कर दिया। रविवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका 5 वर्षीय अंजली कुमारी बेलागंज थाना क्षेत्र की निवासी है जो उक्त गांव में अपने नानी घर आई हुई थी।