नारासन: लंढौरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे लंढोरा निवासी साजिद नाम के व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। जिस कारण साजिद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साजिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने आज ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।