पीलीभीत: सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज की वृद्ध महिला ने रिश्तेदारों पर रुपये हड़पने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई
पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी भगतो बाई पत्नी स्वर्गीय दलविंदर सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर रिश्तेदारों पर 87 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार नोटबंदी के समय उनके पति और उन्होंने गन्ने की रकम घर में रखी थी। आरोप है कि ननद के बेटे रुपये ले गए।