कासगंज: कासगंज क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुआ क्रिकेट ट्रायल, 120 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एटा व कासगंज के संयुक्त क्रिकेट ट्रायल कासगंज क्रिकेट अकादमी मैदान पर आयोजित हुए। अंडर-14, 16 व 19 वर्ग में करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत व एटा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वागत पचौरी ने किया। चयनकर्ता हेमंत शर्मा, सैफ अनवर व अमित राजोरिया ने खिलाड़ियों का आकलन किया।