सेमारी: पुलिस थाना सराडा टीम ने महु तलाई मंगरी से पकड़ा सफेद क्वाटर्स पत्थर से भरा एक डंपर, चालक फरार
Semri, Udaipur | Mar 21, 2024 सराडा थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जयसमन्द हो झाडोल रोड के किनारे शुगर मिल्स के पास महु तलाई नामक स्थान पर पहुंची। यहां महु तलाई मंगरी पर एक सफेद रंग के डंपर का चालक पुलिस जाब्ते को देख मौके पर सफेद क्वाटर्स पत्थर से भरा डंपर छोड़कर फरार हो गया। डंपर को डिटेन कर थाना परिसर में रखवाया गया है।