सेमारी: केवड़ा की नाल के जंगल में आग लगने से करीब 250 हैक्टेयर क्षेत्र जला, आग पर पाया काबू
Semri, Udaipur | Mar 18, 2024 सराडा वन रेंज के उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर स्थित केवड़ा की नाल के जंगल में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग हवा से लंबे क्षेत्र में फैल गई। जिस पर रविवार को काबू पाया गया। सूचना पर सराड़ा वन अधिकारी खेमराज मीणा मय टीम मौके पर पहुंचे और ईडीसी के सदस्यों सहित करीब 100 ग्रामीणों की सहायता से देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया।