चंदौसी: चंदौसी के संयुक्त चिकित्सालय में बंद कमरे में मिला फार्मासिस्ट का शव, मौके पर पहुंची पुलिस, शव की सूचना से दहशत का माहौल
चंदौसी (संभल)। संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार दोपहर 4 बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया तो वहां चिकित्सालय में कार्यरत फार्मेसिस्ट मोहन पाठक का शव मिला।बताया गया कि मोहन पाठक 14 अप्रैल से लापता थे। जिनका आज बंद कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया