गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी
गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलजोरी गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में अनवर मियां और इनके पुत्र समेत उनके परिवार के कई लोग घायल हो गए। मंगलवार को 10 बजे पिता पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।इस बाबत घायल अनवर मियां ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन का अब तक बंटवारा नहीं हुआ है।