बुरहानपुर के खैराती बाजार क्षेत्र में उतावली की राइजिंग लाइन बंद करने के बाद वार्डवासियों को पानी के समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सिद्धार्थ नगर और शाह मंसूर शाह बाबा की दरगाह के आसपास पानी नहीं मिलने पर वार्डवासी परेशान थे,जिसको लेकर वार्ड पार्षद जावेद खान द्वारा निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से शिकायत करने के बाद जलावर्धन कंपनी के अफसर ने निरीक्षण किया।