उचकागांव: राजद ने सरकार के विरुद्ध किया एक दिवसीय धरना, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह हुए शामिल
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा पार्क में मंगलवार के दिन प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा एवं कानून व्यवस्था के विरुद्ध राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना कर बिगुल फूंका। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है।