भानपुरी: बस्तर ब्लॉक के पांच पंचायतों में शुरू हुआ बस्तर मुन्ने शिविर, छूटे हितग्राहियों को मिलेगा 31 योजनाओं का लाभ
बस्तर। जनपद पंचायत बस्तर के अंतर्गत आने वाली पांच ग्राम पंचायतों *बाकेल, बनियागांव, कुम्हली, सालेमेटा-1 और छोटे आमाबाल* में आज 1 मई 2026 को _बस्तर मुन्ने शिविर_ का शुभारंभ किया गया। शासन की इस नई पहल का उद्देश्य एनसीएईआर सर्वे के अनुसार 31 शासकीय योजनाओं के तहत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित करना है। ग्राम पंचायतवार आयोजित इन शिविरों