करछना: एकौनी ग्राम सभा में सब्जी के खेत में पानी डालने गए किसान की सर्पदंश से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत एकौनी ग्राम सभा में शुक्रवार देर शाम को सब्जी के खेत में पानी डालने के लिए किसान रामविलास बिंद पुत्र राजा राम बिद गया हुआ था। उसी दरमियान अचानक सांप ने दो-तीन जगह पर डंस लिया। जानकारी होने पर घर वाले मौके पर पहुंचे उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।