हनुमानगढ़: गेहूं खरीद और डिग्गी अनुदान को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कृषि अधिकारियों को नहीं जाने दिया
गेहूं खरीद में कथित अनियमितताओं और अटल भूजल योजना के तहत डिग्गियों के लंबित अनुदान की मांग को लेकर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने जिला कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी किसानों के जिला कलक्टर से मुलाकात करने की बात को लेकर पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला।