सिरोही: सारणेश्वरजी रीको एरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Sirohi, Sirohi | May 19, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र में सारणेश्वरजी रीको स्थित परिवहन फिटनेस सेंटर के सामने तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मोरली निवासी राजू सिंह (27) पुत्र मनोहर सिंह बाइक लेकर सिरोही की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार