मुशहरी: एसकेएमसीएच परिसर में इलाज के नाम पर ठगी, दलाल ने महिला से ₹10 हजार ऐंठे, भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में इलाज कराने आई एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में सक्रिय एक दलाल ने बेहतर और जल्द इलाज का झांसा देकर महिला से ₹10 हजार ठग लिए। ठगी का पता चलने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित महिला की पहचान खुटौना गांव निवास