लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के नगराम थाना क्षेत्र स्थित बचन खेड़ा गांव में तालाब की जमीन पर रात के अंधेरे में अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया लगातार जेसीबी और डंपरों से मिट्टी खनन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।