मुज़फ्फरनगर: सड़क पर लड़खड़ाकर गिरा युवक, चंद मिनटों में हुई मौत, CCTV में कैद हुए दर्दनाक आखिरी पल, पुलिस पहचानने में जुटी
फ्रेंड्स कॉलोनी में गुरुवार रात एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक सड़क पर लड़खड़ाकर गिरा, जिसकी पूरी घटना CCTV में कैद हुई। गिरने के बाद वह उठ नहीं सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतिजार है।