नवादा: नवादा में बच्चों के लिए यातायात सुरक्षा और जागरूकता का अनोखा अभियान, नूतन उदया फाउंडेशन की सराहनीय पहल
Nawada, Nawada | Apr 7, 2026 नवादा जिले के सोहजाना प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित कॉलोनी में नूतन उदया फाउंडेशन ने बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया। फाउंडेशन की संचालिका प्रगति श्रीवास्तव की देखरेख में चलाए गए इस कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन, सड़क सुरक्षा और बच्चों की व्यक्तिगत सुरक्षा पर जोर दिया गया।