हैदरगढ़: हुसैनाबाद गौशाला का निरीक्षण गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया, अव्यवस्थाएं मिलने पर लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने शुक्रवार को बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित जमीन हुसैनाबाद गौशाला का शुक्रवार करीब 3 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में भारी अव्यवस्थाएं और पशुओं के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार लगाई।