कोंडागांव: कुदालवाही पहाड़ी से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद, ASP कोंडागांव रूपेश कुमार डांडे ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
कोंडागांव पुलिस को नक्सल मामले में फिर से एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कुदालवाही पहाड़ी से सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में नक्सलियों के डंप सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। वहीं इस मामले को लेकर 19 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव रूपेश कुमार डांडे द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किया गया है।