कोंडागांव: कोंडागांव में 5 लाख के तेंदुए खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कोंडागांव वनमंडल के अमरावती रेंज का मामला
कोंडागांव जिले में तेंदुए की खाल की तस्करी मामले पर वन विभाग ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में उड़ीसा के चार तथा छत्तीसगढ़ अंतर्गत कोंडागांव जिले के दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है अमरावती रेंज परिक्षेत्र अंतर्गत मिरमिंडा में यह रेड कार्यवाही की गई है।इस मामले पर 19 जुलाई को कोंडागांव उप वनमंडलाधिकारी आशीष कोट्रीवार ने जानकारी दी।