गायघाट: लोमा गांव में शौच के लिए निकले एक युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत, गांव में फैली सनसनी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव में सोमवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए निकले एक युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक का पहचान देवेंद्र सहनी का 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। इसके कुछ देर बाद बांसबाड़ी में शौच के लिए निकले एक ग्रामीण कि नजर पानी में पड़े उसके शव पर पड़ा।