बगोदर: बगोदर सरिया रोड पर दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
बगोदर सरिया रोड पर सरिया थाना क्षेत्र सरिया ब्लॉक के पास सोमवार को दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आस के लोगो ने दोनो को ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर सोमवार की दोपहर तीन लाया गया,जहां जांच के बाद चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।मृतक का नाम बासुदेव मंडल है,जो सरिया के नगर केशवारी का रहने वाला है।