मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में 33 हजार केवीए लाइन की चपेट में आने से एएनएम सरिता देवी बेहोश, एमएमसीएच में भर्ती
मेदिनीनगर शहर के आदर्श नगर बैरिया चौक स्थित एक मकान में रह रही मेदिनीनगर एमएमसीएच में कार्यरत एएनएम सरिता देवी 33 हजार केवीए विद्युत लाइन के संपर्क में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। करंट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानका