शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार धर्मशाला में 22 नवंबर को होने वाला ग्रेट खली रेस्लिंग शो नहीं होगा। इसके लिए आयोजकों की ओर दिसंबर में नई तारीख तय की जाएगी। आयोजकों को भारतीय और विदेशी रेस्लरों को समय न मिलने के कारण इसकी तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अभी तक दो बार शो की तारीख को बढ़ाया जा चुका था। पहले यह शो 19 अक्तूबर को करवाना था।