बरेली: शेरगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो को मारी टक्कर,चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने जिला अस्पताल में बताया कि वह सभी लोग शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे,तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो को टक्कर मार दी,जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां सभी लोगों का उपचार चल रहा है।