बरेली: धौराटांडा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौरा टांडा में तेज रफ्तार ट्रक में ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलो ने बताया कि वलीमा की दावत खाकर घर जा रहे थे उसी दौरान हादसा हो गया।