बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के हाईवे किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के हाईवे किनारे सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे युवक रामबरन पुत्र दुलारे निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर कस्बा जहानाबाद का शव पड़ा देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।