लाडपुरा: 600 रुपए में आधा-घंटा पानी दे रहे माफिया, घरों तक पाइप लाइनों से प्राइवेट कनेक्शन, सरकारी बोरिंगों पर दबंगों का कब्जा
Ladpura, Kota | May 18, 2026 कोटा में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट गहराता जा रहा है। लोग बूंद-बूंद को तरसने लगे हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर पानी माफिया एक्टिव हो गए हैं। सरकारी बोरिंग तक पर इनका कब्जा है। कई माफिया तो अपने प्राइवेट बोरिंग से पानी बेच रहे हैं। एक-एक प्राइवेट बोरिंग से से 3 से 4 दर्जन कनेक्शन दिए गए है। कई स्थानों पर पानी की मात्रा और समय भी यह माफिया तय करते हैं