अकलतरा से दुष्कर्म का आरोपी महावीर कंवर फरार होने के मामले में एसपी विजय पांडेय ने 3 आरक्षक राजेन्द्र कहरा, उमेश यादव, कमल बहादुर क्षत्रिय को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, नगर सैनिक पर कार्रवाई करने SP ने कमांडेंट को प्रतिवेदन भेजा है. इधर, फरार आरोपी की खोजबीन के लिए पुलिस की कई टीम लगी है। आरोपी, कटनई गांव का रहने वाला है।