ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 14 और 15 जून की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।