कटंगी: मोहगांव निवासी 18 वर्षीय युवती हुई लापता, कटंगी पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव की 18 वर्षीय युवती अपने घर से लापता हो गई है. युवती के पिता ने कटंगी थाने में युवती के गुम होने की रपट दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार 04 जुलाई की दोपहर 12 बजे से मोहगांव निवासी सुहानी बिसेन नाम की युवती लापता हुई है।