कटंगी: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के सहयोग से अगासी के पीड़ित परिवार को मिली सहायता
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ पाने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर काट रहे हितग्राही को पूर्व जिला पंचायत सदस्य के सहयोग से आखिरकार योजना का लाभ मिल गया। मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत अगासी निवासी राजहंस नेवारे की मृत्यु वर्ष 2022 के दिसंबर माह में लम्बी बीमारी उपरान्त हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी और पुत्र छोड़ गए।