कटंगी: विकास खंड कटंगी में अभिभावकों से लूट, प्राइवेट स्कूल बेच रहे फर्जी आईएसबीएन नंबर की पाठ्य-पुस्तकें
विकासखंड कटंगी शहरी और गांव-देहातों में संचालित होने वाले निजी विद्यालयों में फर्जी और डुप्लीकेट आईएसबीएन पाठ्य-पुस्तकों को अपने स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल कर औने-पौने दामों में बेचकर इन दिनों अभिभावकों से जमकर लूट की जा रही है। अभिभावकगण भी अपने बच्चों के भविष्य की आड़ लेकर अपने साथ हो रही इस खुली लूट का विरोध भी नहीं कर पा रहे है।