अररिया: बांग्लादेशी बंदी की रिहाई में लापरवाही बरतने के आरोप में अररिया मंडल कारा के उपाधिक्षक को गृह विभाग ने निलंबित किया
Araria, Araria | Jun 3, 2026 बिहार के अररिया मंडलकारा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बांग्लादेशी बंदी को नियमों के खिलाफ रिहा करने के आरोप में कारा के उपाधीक्षक प्रवीण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।