गोपालगंज: धनखड़ गांव के पास चाकूबाजी में घायल युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत, शव सदर अस्पताल पहुंचा
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव के समीप पूर्व में हुए चाकूबाजी मामले में जख्मी एक युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।