गम्हरिया: जीवछपुर में धान रोपाई के दौरान ठनका गिरने से 14 मजदूर घायल, घैलाढ़ सीएचसी में भर्ती
जीवछपुर पंचायत वार्ड संख्या 07 में गुरुवार दोपहर 2 बजे धान रोपाई के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ. बताया गया कि अचानक आई तेज बारिश और गिरी आकाशीय बिजली (ठनका) की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे 14 मजदूर घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घैलाढ़ लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.