उमरेठ: उमरेठ में महिला का मंगलसूत्र छीनने वाली महिला जेल गई,नागपुर से आकर उमरेठ के साप्ताहिक हाट में की थी मारपीट
उमरेठ के साप्ताहिक हाट में खरीददारी करने आई महिला का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीनने वाली महिला को न्यायालय ने जेल भेज दियां। पुलिस ने आरोपी का मुलाहजा कराकर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने मंगलवार को पांच बजे आरोपी को जेल भेज दिया।आरोपी महिला नागपुर के अजनी थाने के रामेश्वरी रहटे टोली की निवासी 45 वर्षीय अर्चना पति विनोद लोहडे को देर शाम जेल दाखिल किया।