गुन्नौर: गांव लहरा नगला श्याम में मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं #jansamasya
जुनावई विकासखंड के गांव लहरा नगला श्याम में सड़क और मुख्य मार्ग पर हो रहे जल भराव से ग्रामीण परेशान है। हालत यह है कि गांव में गलियां गंदे पानी और कीचड़ से भरी हुई है। इससे न केवल आवा गमन बाधित हो रहा है बल्कि ग्रामीणों को रोजाना नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में हो रही जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों परेशान है।