डुमरांव: 23 साल का इंतजार खत्म: नया भोजपुर थाना भवन निर्माण शुरू, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन
Dumraon, Buxar | Jun 19, 2026 नया भोजपुर थाना के लिए बहुप्रतीक्षित नए भवन का निर्माण कार्य शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गया। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर इस महत्वपूर्ण परियोजना की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अभियंताओं की उपस्थिति रही।